धार्मिक ग्रँथों की हमेशा रहेगी उपयोगिता - घनश्याम सिंह, विधायक

इंदरगढ़ धार्मिक ग्रँथों की हमेशा रहेगी उपयोगिता - घनश्याम सिंह, विधायक इंदरगढ़ में श्रीमद प्रज्ञा पुराण कथा एवं गायित्री महायज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए सेंवढ़ा विधायक दतिया। जब तक पृथ्वी पर मनुष्य हैं, तब तक धार्मिक ग्रँथों की उपयोगिता रहेगी। यह विचार सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह ने सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के इंदरगढ़ नगर चल रही संगीतमयी श्री मद प्रज्ञा पुराण कथा एवं गायित्री महायज्ञ में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर कही। उन्होंने कहा कि सेंवढ़ा क्षेत्र पर संतों की सदैव कृपा रही हैं। पूरे क्षेत्र में लगातार हो रहे धार्मिक आयोजन इस बात के प्रमाण हैं। धर्म के प्रति हमारी मजबूत आस्था हैं। वास्तव में धर्म ही हमारा मार्गदर्शन करता हैं। उन्होंने कार्यक्रम आयोजन समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि संतों की कृपा से सेंवढ़ा क्षेत्र में ज्ञान की अविरल धारा बहती रहे, ईश्वर से बिनती हैं कि सेंवढ़ा क्षेत्र में सुख सम्रद्धि बढ़ें और हर क्षेत्र में प्रगति उन्नति हो। लोगों के बीच भाई चारा मजबूत हो। इस अवसर पर विधायक श्रीसिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित संत जनों...