माखनलाल यूनिवर्सिटी: हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान शरू

माखनलाल यूनिवर्सिटी: हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान शरू* आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय और फोर मध्यप्रदेश बटालियन के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के एन.सी.सी. ट्रूप और एन.एस.एस. इकाई के सयुक्त आयोजन में हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा के अंतर्गत तिरंगा प्रभात फैरी और सायकिल रैली निकाली गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के आज़ादी के अमृत महोत्सव के प्रमुख डॉक्टर श्रीकांत सिंह ने रैली को विश्वविद्यालय से भोपाल लेक व्यू हेतु रवाना किया। इस अवसर पर एन.एस.एस. इकाई के स्वयंसेवकों और एन.सी.सी. कैडेट्स ने तिरंगा लहराने के साथ तिरंगे को हर घर में लगाने के लिए नारे लगाकर जन जागृति फैलाई। "हर घर तिरंगा अभियान" जनजागरूकता रैली के माध्यम से एन.सी.सी. केडेट्स ने शहर में राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता उत्पन्न कर देशभक्ति की भावना जागृत करने का आव्हान किया। विश्वविद्यालय के आज़ादी के अमृत महोत्सव के प्रमुख डॉक्टर श्रीकांत सिंह ने विद्यार्थीयों को आजादी के अमृत महोत्सव का महत्व बताते हुए सभी से 13 से 15 अगस्त के मध्य अप...